आखिर फिर क्यों शुरू हुआ किसान आंदोलन और क्या है उनकी मांगे?

देश में एक बार फिर किसान आंदोलन शुरू हो चुका है जिसे किसान आंदोलन 2.0 भी कहा जा रहा है। वर्ष 2021 में हुए किसान आंदोलन में किसानों की मुख्य मांग कृषि कानूनों को वापस लेने की थी लेकिन इस बार किसान एक नही बल्कि 12 मांगे लेकर दिल्ली की तरफ आ रहे हैं।

 

किसानों की वो 12 मांगे कौन सी हैं आइये समझते हैं

1.सरकार द्वारा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)की गारंटी का कानून बनाया जाए।

2.सरकार द्वारा किसानो तथा मजदूरों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की योजना लागू की जाए।

3.सरकार नकली बीज, कीटनाशक तथा खाद बनाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाये तथा बीज की गुणवत्ता मे सुधार हो।

4.लखीमपुर खीरी मे हुऐ किसानों के नरसंहार के अपराधियों को सजा तथा प्रभावित किसानों को न्याय मिले।

5.मिर्च,हल्दी तथा अन्य मसालों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए।

6.देशभर में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को फिर से लागू किया जाए और किसानों को कलेक्टर दर से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए।

7. पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

8. मनरेगा को खेती से जोड़कर प्रतिवर्ष 200 दिन का रोजगार और 700 की दैनिक मजदूरी दी जाए।

9. कंपनियों को आदिवासियों की जमीन लूटने से रोककर तथा जल, जंगल और जमीन पर मूलनिवासियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।

10.बिजली संसोधन विधेयक 2020 को सरकार द्वारा रद्द किया जाए।

11. सरकार किसानों तथा खेतिहर मजदूरों के पेंशन की व्यवस्था करे।

12.विश्वव्यापार संगठन से हटें और सभी तरह के मुक्त व्यापार समझौतों पर प्रतिबन्ध लगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *